तमिलनाडु के 9 साल के जुड़वा भाई-बहन, हर्पित और हर्पिता आज-कल पूरे ऑस्ट्रेलिया में छाए हुए हैं क्योंकि उन्हें 50 हजार शब्द याद हैं. ग्रेटऑस्ट्रेलियन स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भाई-बहन ने कई प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 12 में अपना स्थान पक्का किया है. इनकी ख़ास बात यह है कि इन दोनों को न केवल 50 हजार शब्दों का अर्थ पता है बल्कि शब्दों की परिभाषा भी बखूबी जानते हैं.
अपने इस शौक की शुरुआत के बारे में बताते हुए कहते है कि "पैरंट्स रात को सोते वक्त कहानी सुनाते थे, तब से हम में शब्दों और उनकी स्पेलिंग्स को ले कर रुचि जग गई".
अपने इस शौक की शुरुआत के बारे में बताते हुए कहते है कि "पैरंट्स रात को सोते वक्त कहानी सुनाते थे, तब से हम में शब्दों और उनकी स्पेलिंग्स को ले कर रुचि जग गई".
2007 में ऑस्ट्रेलिया जा बसे बच्चों के पिता पांडियन अन्नामलाई सॉफ्टेवयर इंजिनियर हैं और उनका कहना है कि "बच्चों को आज़ादी दो और स्वतंत्र तरीके से उन्हें खुद सीखने में मदद करो"
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें