अकसर लोग कहते हैं कि यार मेरा काम तुम्हारे बस की बात नहीं, पता है कितनी मेहनत का काम करता हूं मैं? तो भाई साहब आज हम आपको कुछ ऐसी जॉब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें देख कर आप भी कहेंगे कि असली काम तो ये लोग करते हैं यार.
1. Alaskan Crab Fisherman
सुनने में तो ये इतना कुछ खास काम नहीं लगता पर अलास्का में सबसे ज़्यादा मौत इसी काम को करने के दौरान होती है. अलास्का के सर्द मौसम के बीच समुद्री लहरों के उठते थपेड़े इस काम को और भी ज़्यादा खतरनाक बनाते हैं.
source: movieberry
2. Piloting through hurricane
नासा के वैज्ञानिक यह समझना चाहते थे कि कोई हरिकेन असल में कैसे काम करता है. इसके लिए उन्होंने हरिकेन के बीच में जा कर उसका विश्लेषण करने का फ़ैसला किया. इसमें उनका साथ दिया काम के प्रति समर्पित हेलीकॉप्टर पायलट ने, जो हरिकेन के बीच में अपनी जान पर खेल कर वैज्ञानिकों की मदद करते हैं.
Source: nbcnews
3. Bomb Squad
इस काम के ज़ोखिम के बारे में अंदाज़ा भी नहीं लगाया जा सकता. सेफ़्टी सूट के बावजूद एक छोटी सी भूल भी शरीर के चीथड़े उड़ा सकती है.
source: outlookindia
4. Miner
ज़मीन के कई सौ मीटर नीचे जा कर काम करने में केवल ऑक्सीजन की कमी का ही सामना नहीं करना पड़ता, बल्कि ज़मीन से निकलती गैस भी फेफड़ों के लिए परेशानी पैदा करती रहती है.
source: mining
5. Communication Tower Climber
2000 फ़ीट पर बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के चढ़ना हर मोड़ पर खतरे को अपने साथ समेटे हुए रहता है.
source: mining
6. Skydiving Instructor
रोमांच को चाहने वालों के लिए ये काम कोई खासा मुसीबतों वाला नहीं लगता. पर बार-बार प्लेन से कूदना, कब किस अनहोनी को अपने साथ लिए तैयार हो, कोई नहीं जानता.
Source: mag
7. Prison Officers
हर रोज़ ऐसे लोगों पर नियंत्रण रखना जो किसी का मर्डर या रेप कर के आये हैं. ये कब आप से खुन्नस खा कर हमला कर दें कोई नहीं जानता.
Source: criclounge
8. Morgue Keeper
सोचिये आपको किसी ऐसी जगह पर छोड़ दिया जाये जहां चारों तरफ़ बस लाशें ही लाशें हों. सुनते ही कंपकपी आ जाती है न? पर ये लोग बिना किसी ख़ौफ़ के रात-दिन लाशों के बीच रहते हुए भी अपने काम के प्रति पूर्णत: समर्पित रहते हैं.
source: viasat1
9. Forensic Entomologist
ये लोग मर्डर के रहस्यों को सुलझाने के लिए लाश से ले कर अपराध की जगह का ऐसे निरीक्षण करते हैं, जिसे बताना तो अपने बस से बाहर है.
source: iflscience
10. War Correspondent
दोनों तरफ से जम कर गोलियों की बरसात होते हुए भी अपनी जान को दांव पर लगा कर खबर पहुंचाना बहुत मुश्किल होता है. इस बात का अंदाज़ा कभी नहीं लगाया जा सकता.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें