
रूसी हर उम्र के लोगों के लिए एक बड़ी और झुंझलाहट भरी समस्या है। खुजली से भरी त्वचा जहाँ परेशान कर सकती है वहीं जहाँ-तहाँ गिरते सफेद कण शर्मिंदगी की स्थिति भी पैदा कर सकते हैं। रूसी की वजह से सर की त्वचा शुष्क, झड़ती हुई और खुजली भरी हो जाती है।
रूसी होने के कई अंदरूनी और बाहरी कारण हो सकते हैं। अंदरूनी वजह हैं- कम खाना, व्यक्तिगत सफाई की कमी, पोषण की कमी और हार्मोन असंतुलन। बाहरी कारकों में हैं- प्रदूषण, घुमावदार बालों के लिए गर्म ट्रीटमेंट, ज़ेल का इस्तेमाल, जल्दबाजी में बाल धोना, मौसम का बदलना, तनाव, परेशानी इत्यादि।
प्याज रूसी और बाल झड़ने की समस्याओं में इस्तेमाल किया जाने वाला सबसे बेहतरीन घरेलू सामग्री है। प्याज रूसी बढ़ाने वाले बैक्टीरिया को मारता है और बालों की जड़ों को पोषण और मजबूती प्रदान करता है। इसके साथ ही यह रक्त संचार बढ़ा कर बालों का झड़ना कम करता है।
रूसी के इलाज के लिए प्याज का घरेलू बालों का मास्क#1
यह मास्क बड़े आराम से रूसी दूर कर सकता है।
सामग्री
- तीन छोटे चम्मच प्याज का रस
- दो छोटे चम्मच मेथी के बीज
कैसे बनाएँ
- दो या तीन चम्मच मेथी के बीज लेकर रात भर पानी में भिगोएँ।
- अगली सुबह इसका बारीक पेस्ट बनाकर इसमें दो चम्मच प्याज का रस मिलाएँ।
- इन्हें ठीक से मिलाने के बाद जड़ो पर जोर देते हुए पूरे सिर में लगाएँ।
- 30 से 40 मिनट तक रखने के बाद गुनगुने पानी से धोएँ।
रूसी के इलाज के लिए प्याज का घरेलू बालों का मास्क#2
सामग्री
- एक चुकंदर
- एक प्याज
कैसे बनाएं
- चुकंदर को नर्म होने तक उबालें और ठंडा करके इसका कोमल पेस्ट बना लें।
- प्याज को पीसकर इसका रस निकाल लें।
- प्याज के रस को चुकंदर के पेस्ट में मिलाकर फैलने लायक पेस्ट बना लें।
- इसे पूरे सिर पर लगा कर लगभग 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद सिर को सामान्य पानी से धो दें।
रूसी के इलाज के लिए प्याज का घरेलू बालों का मास्क#3
सामग्री
- एलोवेरा ज़ेल के दो छोटे चम्मच
- प्याज के रस के तीन छोटे चम्मच
कैसे बनाएं
- इन दोनों को कटोरे में डालकर मिला लें।
- इस तरह बने बारीक लेकिन गाढ़े पेस्ट को सिर पर और बालों पर लगाएँ।
- कम से कम 15 मिनट तक रखने के बाद सामान्य जल से धोएँ।
- अपने औषधीय गुणों के कारण एलोवेरा रूसी और शुष्क त्वचा की समस्या को दूर करता है।
रूसी के इलाज के लिए प्याज का घरेलू बालों का मास्क#4
सामग्री
- चिड़चिड़े(तरह की लोकी) के रस के तीन छोटे चम्मच
- तीन छोटे चम्मच प्याज का रस
- नींबू के रस की कुछ बूँदें
कैसे बनाएं
- चिड़चिड़े का एक टुकड़ा लेकर इसका रस निकाल लें
- इस रस के तीन चम्मच तीन चम्मच प्याज के रस के साथ मिलाएँ और फिर इसमें नींबू के रस की कुछ बूँदें डालें।
- इस मिश्रण को सिर और बालों में लगाकर कुछ मिनटों तक रगड़ें
- इसे 20 से 30 मिनट तक रूसी पर अपना काम करने दें और फिर गुनगुने पानी से धो दें।
बेसन और प्याज के रस का मिश्रण
आप बेसन और प्याज के रस को मिला सकते हैं तथा इसे अपने सिर में लगा सकते हैं। यह एक तरह का पेस्ट है, जिसका प्रयोग आप अपने सिर पर हफ्ते में दो बार करें। पेस्ट को इस तरह बनाएं जिससे कि इसे लगाने में आसानी हो। सही प्रकार से इसका प्रयोग करने पर आपको असर दिखेगा और इससे आपका सिर भी डैंड्रफ से मुक्त हो जाएगा।
नींबू और प्याज के रस का मिश्रण
आप डैंड्रफ दूर करने के लिए नींबू का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए प्याज के रस में नींबू के रस की कुछ बूँदें मिलाएं। इससे डैंड्रफ आसानी से दूर हो जाएगा। इस पद्दति से आपको प्याज के रस की बदबू से भी छुटकारा मिलेगा। प्याज की महक बहुत तेज़ होती है और इस महक के साथ आप बाहर नहीं जा सकते। नींबू प्याज की इस गंध को दबाता है तथा बालों को बदबू से बचाता है। इन दोनों के मिश्रण से सिर की खुजली भी कम होती है।
प्याज और शहद का मिश्रण
आप अपने सिर में कई तरह से प्याज का रस लगा सकते हैं। इनमें से एक तरीका है प्याज के रस को शहद के साथ मिलाना तथा इस मिश्रण को सिर पर लगाना। शहद और प्याज के मिश्रण से बाल काफी मज़बूत और चमकदार होते हैं। शहद मुलायम होता है तथा प्याज रसीला होता है। इन दोनों के मिश्रण को बालों पर लगाने से काफी फायदा होता है। इससे डैंड्रफ काफी आसानी से निकलता है तथा बालों की गुणवत्ता में भी काफी सुधार आता है।
जैतून के तेल और प्याज का मिश्रण
१ चम्मच जैतून का तेल लें तथा इसे ३ चम्मच प्याज के रस के साथ अच्छे से मिलाएं। ठण्ड के दिनों में यह औषधि काफी फायदेमंद है। इस मिश्रण को सिर पर लगाकर इसे करीब २० से ३० मिनट तक रहने दें। इससे सिर के डैंड्रफ के अलावा सिर की सूखी त्वचा भी दूर होती है। नींबू के रस के साथ बादाम का तेल मिला देने से बाल काफी मज़बूत और घने होते हैं।
सिर के लिए प्याज
सिर की देखभाल तथा डैंड्रफ दूर भगाने के लिए प्याज काफी ज़्यादा फायदेमंद होता है। प्याज सिर में मौजूद बैक्टीरिया को मारता है तथा बालों की जड़ों को मज़बूत बनाता है। प्याज रक्त के संचार में भी काफी मदद करता है। अगर आपके काफी बाल झड़ रहे हैं तो इस स्थिति में भी प्याज काफी फायदेमंद है। प्याज बालों को पोषण देता है तथा सिर को मुलायम बनाता है।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें