हर साल अगस्त में इंटरनेट पर एक अफ़वाह उड़ती है कि इस महीने के एक खास दिन आकाश में एक नहीं बल्कि दो चांद दिखाई देने वाले हैं, जिनमें से एक तो अपना चांद होगा जबकि दूसरा मंगल ग्रह जिसे इस दिन नंगी आंखो से भी साफ़-साफ़ देखना सम्भव होगा.
आज हम आपको मंगल ग्रह से जुड़ी कुछ ऐसी ही अफ़वाहों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर आज तक हम सब विश्वास करते थे.
आज हम आपको मंगल ग्रह से जुड़ी कुछ ऐसी ही अफ़वाहों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर आज तक हम सब विश्वास करते थे.
1. मंगल ग्रह चांद से भी बड़ा दिखाई देता है
2003 से चली आ रही इस अफ़वाह के प्रति अंतरिक्ष विज्ञान से सम्बंधित ब्लॉग लिखने वाले Joe Rao का कहना है कि चांद को देखने के लिये हमें किसी यंत्र की ज़रुरत नहीं पड़ती. जबकि, मंगल ग्रह को देखने के लिये आपको टेलेस्कोप को 75-Power Magnification पर सेट करना पड़ता है.
source: airspacemag
2. मंगल की सतह पर किसी का चेहरा दिखाई देता है
1976 में नासा द्वारा ली गई एक फ़ोटो चर्चा का विषय बन गयी, कि मंगल की सतह पर दिखाई देने वाले चेहरे की आकृति किसी जीव की है. हालांकि 1998 में नासा खुद इस फ़ोटो के बारे में कह चुका है कि ये सतह का लिया गया एक फ़ोटो मात्र है जिसे High-Resulation कैमेरे से लिया गया था. यह केवल एक संयोग है जो यह फ़ोटो चेहरे की आकृति का आभास कराती है.
source: raphaelonline
3. मंगल पर औरत
2007 में नासा को मंगल से औरत जैसी आकृति वाली एक फ़ोटो मिली, जिसके बाद इंटरनेट पर इस अफ़वाह ने जन्म ले लिया कि मंगल पर जीवन हैं. हालांकि नासा इस बारे में खुद ये कह चुका है कि ऐसा कैमेरे के सामने किसी चट्टान के आने की वज़ह से हुआ है.
source: dailymail
4. मंगल पर Iguana
2013 में आयी एक और फ़ोटो ने अफ़वाहों को जन्म दिया, जिसके हिसाब से मंगल पर Iguana और चूहे होने की बात कही गयी थी. पर इसके फैलने से पहले ही huffingtonpost ने यह साफ़ कर दिया कि ये लाल ग्रह पर कैमेरे के आगे किसी चट्टान के आने से हुआ है.
source: ipotnews
5. Life-bearing organics on Mars
2012 के अंत आने तक वैज्ञानिकों को मंगल पर कुछ जैविक चीजों के बारे में पता चला लेकिन 2014 तक इस बात से पर्दा उठ गया कि इनमें किसी तरह के जीवन कि गुंजाइश है.
source: dailytech
6. मंगल पर चम्मच
मंगल ग्रह एक बार फिर सुर्खियों तब में आया जब हाल ही में एक चम्मच फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई. जबकि कुछ देर बाद ही इस बात का खुलासा हो गया कि ये मात्र एक चट्टान की फ़ोटो है.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें