पश्चिमी ब्राज़ील के अकाइलैण्डिया के बाज़ार में हुए इस वाक्ये ने लुटेरों और लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले व्यक्तियों को बेहतर संदेश दिया है. अकाइलैण्डिया के बाज़ार में दो युवतियों को मोटरबाइक पर सवार वेस्ली सूज़ा डि अराउज़ो ने अपने एक साथी के साथ घेर लिया, और उनसे मोबाइल फ़ोन उसके हवाले कर देने के लिए कहा. दोनों युवतियों में से एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट (एमएमए-MMA) चैम्पियन मोनीक बैस्टोस ने लुटेरे को धक्का देकर बाइक से नीचे गिरा दिया. लेकिन उसका साथी भागने में कामयाब रहा. वेस्ली को मोनीक ने जुजित्सू के वार से नीचे पटक कर उसकी गर्दन को पैरों से तब तक जकड़ कर रखा, जब तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची. मोनीक ने लुटेरे की गर्दन को लगभग 20 मिनट तक दबोचे रखा था.
पर प्रकाशित ख़बर के अनुसार, मोनीक की जकड़ में आने के बाद वेस्ली को समझ आ गया कि आज वह गलत जगह हाथ डाल बैठा है. वह चीख-चीख कर अपने मां-पिता को पुकार मदद की गुहार करता रहा, "डैडी, डैडी, पुलिस को बुलाओ... यीशु, मेरी मदद करो... मैं कसम खाकर कहता हूं, मैंने ऐसा काम पहली बार किया है... परमात्मा, मेरी मदद करो... कोई मेरी मदद करो..."
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें