
अपने शरीर के साथ अपने रोजमर्रा के साधनों की देखभाल करना जरुरी है| बालों की कंघी में धुल, कीटाणु, कंडीशनर, पुराने बाल और तेल होता है| यह छोटी बात लगती है पर इसका परिणाम बालों के स्वास्थय पर दिखता है| अपनी कंघी की हफ्ते में १-२ बार साफ़ करना जरुरी है| यह करने के लिए बहुत कम समय लगता है|
यहाँ पर बालों का ब्रश और कंघी साफ़ करने से कुछ सुझाव दिए गए हैं:
- सबसे पहले कंघी में फंसे बालों को हाथों से या टूथपिक से निकालें| जितने बाल निकाल सकें उतने निकाल दें|
- बाकी कंघी साफ़ करने के लिए उसे गर्म पानी में डुबोकर रखें| बेबी शैम्पू के इस्तेमाल से ब्रश और कंघी साफ़ कर सकते हैं| ब्रश के दाँतों पर बेबी शैम्पू लगाकर उसे साफ़ करें|
- ब्रश को धीरे से साफ़ करें| ध्यान रखें की कंघी या ब्रश को ज्यादा न रगड़ें जिससे उसके दांत गिर जाएँ|
- अंत में ब्रश और कंघी साफ़ करके तौलिये से सुखाये|
- बालों का ब्रश और कंघी को गर्म पानी जिसमे शैम्पू या कंडीशनर मिला हो उसमे डुबोकर रखें| इससे चिपका हुआ कचरा और धुल नरम होकर निकलने लगेगी|
- सिरका और खाने का सोडा इस्तेमाल करके घरेलु साधनों की सफाई की जा सकती है| २ कप गर्म पानी में आधा कप सिरका मिलाएं और इसमें बालों का ब्रश या कंघी डुबोकर रखें| धुल कम होने तक रुकें| आम तौर पर इसे १५ से २० मिनट तक लगते हैं| ब्रश या कंघी को साफ़ धोकर फिर तौलिये से सुखा लें|
- ऊपर दिए गए तरीके से खाने का सोडा गर्म पानी में मिलाकर कंघी साफ़ करें|
कंघी साफ़ करने के लिए टूथब्रश लें और उसपर शैम्पू और टूथपेस्ट लगाएं| इस टूथब्रश से कंघी साफ़ करें|
कंघी करने के बाद कंघी से बालों को निकालें| ऐसा करने से कंघी साफ़ रहेगी और धुल मिटटी भी नहीं जमेगी| कंघी करने के बाद कंघी साफ़ करने की आदत डाल लेने से कंघी साफ़ रहेगी और अलग से उसे साफ़ करने की जरुरत नहीं होगी|
अपना हेयर ब्रश किसी को न दें
किसी और का हेयर ब्रश कभी भी इस्तेमाल न करें। इसी प्रकार अपना हेयर ब्रश भी किसी को देने की आवश्यकता नहीं है। अपना निजी हेयर ब्रश प्रयोग करें। इससे आपको इसे साफ़ रखने में आसानी होगी तथा आपके बाल भी साफ़ और गन्दगी से मुक्त रहेंगे। हेयर ब्रश में डैंड्रफ तथा अन्य हानिकारक वस्तुएं आ जाती हैं, अतः ये आवश्यक है कि अपने ब्रश को साफ सुथरा रखें।
कुछ चीज़ें जो आपको चाहिए
हेयर ब्रश साफ़ करने के लिए आपको कुछ चीज़ों की आवश्यकता पड़ेगी। इन सबकी सूची बनाएं तथा इन्हें प्रयोग के लिए तैयार रखें। अगर आपका रोलर घना है तो पिन या टूथपिक अपने पास रखें। एक कैंची भी अपने पास रखें। इसके अलावा एक कचरे का बैग भी रखें। कंघी को साफ़ करने वाले टूथब्रश की भी आपको ज़रुरत पड़ेगी। ब्रश को साफ़ रखने के लिए बेकिंग सोडा भी अपने पास रखें। ब्रश को साफ़ करने के लिए आप साबुन और शैम्पू का भी प्रयोग कर सकते हैं।
टूथपिक से सफाई
हेयर ब्रश को साफ करना कोई मुश्किल काम नहीं है। हालांकि आपको चौकन्ना रहना पड़ेगा क्योंकि घने ब्रशों में गन्दगी छिपी रहती है, अतः सावधानी से इसे साफ़ करें। अगर आप कंघी पर ब्रश घुमाकर सारी गन्दगी साफ़ नहीं कर पा रहे हैं तो इसके लिए टूथपिक या पिन का प्रयोग करें। इनके किनारे इतने पतले होते हैं कि इससे आप कोई भी गन्दगी निकाल सकते हैं। हर ब्रिसल को अच्छे से साफ़ करें। कुछ देर बाद जब आप देखें कि हर ब्रिसल साफ़ है तो आप एक पुराने टूथब्रश तथा टूथपेस्ट से बाकी की सफाई कर सकते हैं।
पानी में कंघी को भिगोकर रखें
कई बार कंघी में जमा गन्दगी इतनी सूख जाती है कि वह आसानी से नहीं निकलती। यहाँ तक कि टूथब्रश के प्रयोग के बाद भी गन्दगी नहीं जाती। ऐसे समय में अपनी कंघी सारी रात पानी में डुबोकर रखें। इससे गन्दगी ढीली पड़ जाती है तथा सुबह जब आप ब्रश से इसे साफ़ करेंगे तो ये गन्दगी आसानी से निकल जाएगी। इसके बाद साबुन और ब्रश से आप बाकी की सफाई कर सकते हैं।
सिरके से कंघी की सफाई
आप सिरके से भी कंघी की सफाई कर सकते हैं। यह एक एसिडिक मिश्रण होता है तथा धातु के कंघों की अच्छे से सफाई करता है। एक बार सिरके में कंघे को डुबोकर रखने पर आपको फर्क मालूम पडेगा। इससे कंघी बिलकुल साफ हो जाएगी। अंतिम चमक देने के लिए साबुन और ब्रश का प्रयोग करें।
नींबू से कंघे की सफाई
आप नींबू की मदद से भी कंघे और हेयर ब्रश साफ़ कर सकते हैं। नींबू में भी एसिडिक मिश्रण होता है जिससे आपका कंघा गन्दगी से बिलकुल मुक्त हो जाएगा। कंघे पर नींबू के रस की कुछ बूँदें डालने पर आपको कंघे की खोयी चमक मिलेगी। इससे सैलून और पार्लर के कंघे काफी साफ़ रहते हैं।
डैंड्रफ के लिए साफ़ ब्रश प्रयोग करें
अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है और आप कंघे को ज़्यादा साफ़ नहीं करते तो यह बालों के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप बालों को साफ़ करने के लिए इसी ब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो डैंड्रफ आपके बालों से कभी नहीं जाएगा। अतः जब जब आप अपने बालों को साफ़ करें तो साथ में हेयर ब्रश की भी सफाई कर लें। इससे आपके बाल डैंड्रफ से मुक्त रहेंगे।
कंघी करने के लिए सही ब्रश का प्रयोग
अगर आपने बाल बनाते हुए अपने हेयर ब्रश को तोड़ दिया है, तो कृपया उसी ब्रश को दोबारा बाल बनाने के लिए प्रयोग में ना लाएं। टूटे ब्रिसल आपके सिर को नुकसान पहुंचा सकते हैं और कई बार ये आपके बालों को निकालकर उन्हें भी हानि पहुंचाते हैं। अगर आप सही कंघे का प्रयोग नहीं कर रहे हैं तो बाल एक दूसरे में गुंथ जाएंगे तथा इनसे आपको अनावश्यक रूप से बालों की समस्या का सामना करना पड़ेगा। अतः ऐसे कंघे का इस्तेमाल करें जो कि ना सिर्फ साफ़ हो, बल्कि उसका आकार भी बिलकुल सही हो।
गर्म पानी का इस्तेमाल न करें
बालों के ब्रश को साफ़ करते समय गर्म पानी का प्रयोग ना करें। अगर कंघा प्लास्टिक का बना है तो गर्मी से यह पिघल सकता है, तथा इससे कंघे के आकार में भी फर्क आ जाता है। अतः अतिरिक्त रूप से गर्म पानी का ब्रश को धोते समय प्रयोग न करें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें