
सभी महिलाएं नरम और रेशमी बाल चाहती हैं। उन्हें लगता है कि बाल चाहे छोटे हों या लम्बे, घुंघराले हों या सीधे, चमकदार होने पर काफी सुन्दर लगते हैं। बालों की बाहरी परत में मौजूद प्राकृतिक तेल उन्हें चमकदार और नमी से भरपूर बनाए रखता है। इस परत के खराब हो जाने पर बाल बेजान, सूखे और अस्वस्थ लगते हैं। यह स्थिति कई कारकों की वजह से हो सकती है, जैसे खानपान में कमी, सूर्य की किरणों से संपर्क, बालों के उत्पादों में केमिकल का होना, तनाव, हेयर डाई का प्रयोग, उम्र, पानी में मिनरल का होना, स्विमिंग पूल में क्लोरीन और बालों की स्टाइलिंग के उत्पाद। ऐसे कई शैम्पू, सीरम और ब्रांडेड कंडीशनर हैं जो बालों को चमकदार रखते हैं। पर इनमें हानिकारक केमिकल हो सकते हैं, अतः आप कुछ आसान घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके चमकदार बाल पा सकती हैं।
मयोनैस
यह चमकदार बाल पाने का काफी सरल उपचार है। यह एक डीप कंडीशनर है जो अपने एमिनो एसिड्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण के कारण खराब बालों को सही करता है। इन गुणों से बाल मज़बूत होते हैं तथा उन्हें चमक मिलती है। बालों में मयोनैस को कंडीशनर की तरह रगड़ें। अब २० मिनट तक बालों में प्लास्टिक कैप लगाकर बैठे रहे। इसके अंदर कैद ताप से रोमछिद्र खुलेंगे तथा मयोनैस को अंदर तक ले जाएंगे। इसे गर्म पानी से अच्छे से धो लें।
बियर
बियर बालों को मज़बूत करने तथा उन्हें चमक देने में बड़ी भूमिका निभाता है। बालों को शैम्पू करने के बाद गीले सिर पर बियर से मालिश करें। बालों को अच्छे से धोएं तथा कंडीशन करें।
काली चाय
यह उपचार चमकदार बाल पाने तथा बालों को झड़ने से रोकने का बेहतरीन उपाय है। चाय में मौजूद कैफीन बालों को काला करने में भी बड़ी भूमिका निभाती है। बालों को शैम्पू करने के बाद बालों में कड़क काली चाय डालें। बालों को शावर कैप से ढक लें तथा २० मिनट तक प्रतीक्षा करें। इसके बाद बालों को ठन्डे पानी से धो लें।
नाशपाती
नाशपाती में अच्छी वसा होती है जो कि बालों को पोषण और नमी प्रदान करती है। नाशपाती को छीलकर इसे मैश करें तथा इसमें थोड़ा सा एक्सट्रा वर्जिन जैतून का तेल या जोजोबा या बादाम का तेल मिलाकर अच्छे से हिलाएं। इस मास्क को गीले बालों पर लगाएं और बालों को शावर कैप से ढक लें। धोने से पहले इसे २० मिनट तक छोड़ दें।
दही
यह एक और ऐसा उत्पाद है जो बालों को मज़बूत बनाता है और उन्हें नमी प्रदान करता है। दही की ठंडक और इसके मलाईदार तासीर की वजह से सिर की त्वचा को एक राहत पहुंचाने वाला अनुभव प्राप्त होता है। दही को अच्छे से अपने सिर तथा बालों पर लगाएं और ३० मिनट तक छोड़ दें, जब तक कि यह सूख ना जाए। गुनगुने पानी से इसे धो दें।
रोजमेरी और लैवेंडर
ये दो उत्पाद ऐसे हैं जो कि बालों को मुलायम बनाने तथा इसे मज़बूत बनाने में मदद करते हैं। पानी में बराबर मात्रा में सूखी रोजमेरी तथा लैवेंडर मिलाकर इसे उबाल लें। इसे दूसरे पात्र में निकालें, इसमें लैवेंडर और रोजमेरी मिलाएं और अच्छे से हिलाएं। इस तरल पदार्थ को २ से ३ घंटों तक छोड़ दें जब तक ये भूरे रंग का न हो जाए। इसे फ्रिज के अंदर एक कांच के जार में रखें। बालों को शैम्पू करने के बाद इस द्रव्य को बालों में लगाएं तथा इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। अंत में इसे सादे पानी से धो लें।
सेब का सिरका
यह बालों की लटें छुड़ाने में काफी उपयोगी साबित होता है। यह सिर से मृत कोशिकाओं को निकालकर बालों को नरम और मुलायम बनाता है। सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाएं तथा शैम्पू करने के बाद बालों में इसे डालें। इसे बालों में कंडीशन होने दें तथा इसके बाद पानी से धो लें।
एलो वेरा जेल
यह डैंड्रफ का काफी प्रभावी उपचार है और बालों की खोयी हुई चमक को वापस लाता है। एलो वेरा जेल को किसी भी शैम्पू के साथ मिलाएं तथा एक सामान्य शैम्पू की तरह इस्तेमाल करें। ऐसे प्रयोग करने पर इसका उपयोग करना आसान रहेगा।
शहद
शहद एक सामान्य उत्पाद है जिसका बालों के कई उपचारों में प्रयोग किया जाता है तथा यह बालों को चमक देने, उन्हें नमी प्रदान करने तथा उन्हें नरम करने में बड़ी भूमिका निभाता है। यह सिर की त्वचा को साफ़ और स्वस्थ रखता है। शहद को पानी के साथ मिलाएं और इसे बालों में छिड़कें।
जेलाटीन
यह बालों के रोमछिद्रों को प्रोटीन देकर सूखे तथा खराब बालों को एक सही उपचार प्रदान करता है। एक कप गर्म पानी में जेलाटीन मिलाकर इसे पिघलाएं। इसमें सिरका, लैवेंडर की कुछ बूँदें तथा रोजमेरी और नींबू के अंश डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे सिर पर लगाएं। इसे १० मिनट तक छोड़ दें तथा गुनगुने पानी से धो लें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें