विश्व में ऐसे इंसानों की कोई कमी नहीं है जो दुनिया से कुछ हटकर करना चाहते हैं. हाल ही में एक टीवी चैनल ने इस बात का खुलासा किया है कि हवाई द्वीप की रहने वाली डॉरीना रसिन और उनके साथी माइका सुनेगल ने अपने बच्चेा को एक नए अंदाज में दुनिया में लाने का फैसला किया है.
इस जोड़े कि ज़िद है कि उनके बच्चे का जन्म समुद्र के पानी में ही हो और डॉल्फ़िन उनकी मिडवाइफ़ बने. इन्होंने तो इस बात का भी फैसला कर लिया है कि वे अपने होने वाले बच्चे का नाम डॉल्फ़िन रखेंगे. हालांकि डॉक्टर्स ने उनको ऐसा न करने की चेतावनी दी है.
गर्भावस्था के दौरान डॉरीना सामान्ये लाइफ़ इंज्वॉकय कर रही हैं. वहीं अधिकतर महिलाएं प्रेग्नें्सी के समय आराम करना ज़्यादा बेहतर समझती हैं. लेकिन समुद्र में बच्चे को जन्म देने की सनक के कारण वे घंटो पानी में तैरती रहती हैं.
डॉरीना का कहना है “उन्हों ने इस बात का फैसला 5 साल पहले ही कर लिया था कि वे अपने बच्चे को समुद्र के पानी में ही जन्म देंगी जिसे वो अब साकार भी करने जा रही हैं. उन्हें यह भी उम्मीेद है कि उनका बच्चाम सबसे पहले डॉल्फ़िन ही बोलेगा और उसे लोग भी डॉल्फ़िन नाम से बुलाएंगे.”
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें