
बालों को भिगोएं
सिर पर सीधे शैम्पू का प्रयोग ना करें
यह विशेषज्ञों द्वारा सुझाई गयी बालों को धोने की बेहतरीन तकनीकों में से एक है। शैम्पू का प्रयोग सीधे अपने सिर पर या बालों पर ना करें, क्योंकि शैम्पू का घनत्व आपके बाल खराब कर सकता है। शैम्पू में पर्याप्त मात्रा में पानी मिलाकर इसे पतला करें। अब इस मिश्रण से अपने बाल धो लें।
ठन्डे पानी का प्रयोग
बालों को धोने के लिए सिर्फ ठन्डे पानी का प्रयोग करें। गर्म पानी के प्रयोग से बाल रूखे हो जाते हैं। वैसे अगर आप पूरी तरह गुनगुने पानी से बालों को धो रहे हैं तो अंत में सामान्य या ठन्डे पानी का प्रयोग करें। शैम्पू तथा कंडीशनर को बालों से निकालने के लिए ठन्डे पानी का प्रयोग अवश्य करें। ठन्डे पानी के प्रयोग का फायदा यह है कि यह रोमछिद्रों को बंद करता है तथा नमी को बालों में ही कैद कर लेता है।
ज़्यादा ज़ोर से कंघी ना करें
यह भी बालों को धोने के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण तरीका है। बालों के साथ नरमी से पेश आएं तथा तौलिये या कंघे का प्रयोग बालों पर सावधानी से करें। इससे बाल खराब हो जाते हैं तथा बेजान और बदसूरत दिखने लगते हैं। बालों को सुखाने के लिए इनसे अत्याधिक पानी को निचोड़ लें तथा इसे प्राकृतिक रूप से सूखने के लिए छोड़ दें, या फिर बालों को कई भागों में विभाजित्त करें और उन सब भागों को एक तौलिये की मदद से धीरे धीरे पोंछें। इस प्रक्रिया का प्रयोग तभी किया जा सकता है जब आपके पास काफी समय हो और आप जल्दी में ना हों।
शैम्पू से पहले तेल से मालिश
बालों को धोने से पहले उनपर तेल की मालिश काफी अहम भाग है जिसका प्रयोग सभी को करना चाहिए। आमतौर पर बाल धोने से आवश्यक तेल सिर से निकल जाते हैं, अतः इन प्राकृतिक तेलों को बचाने के लिए बाल धोने से कम से कम एक घंटा पहले सिर में तेल की मालिश करें। आप कोई भी तेल चुन सकते हैं, चाहे वो बादाम का तेल हो, या फिर नारियल या सरसों का तेल।
बालों की गाँठ खोलें
रेशमी तथा बिना गाँठ बाले वाल सभी पाना चाहते हैं। शैम्पू करने के दौरान या उससे पहले, लेकिन बालों को धोने से पहले बालों की गाँठ छुड़ाने की प्रक्रिया पूरी कर लें। गीले बालों की गाँठ छुड़ाना काफी मुश्किल साबित होगा। गीले बालों के कमज़ोर होने तथा टूटने का ख़तरा ज़्यादा रहता है। बालों को अलग अलग भागों में विभाजित करें तथा उनकी गाँठ छुडाएं। यह काफी महत्वपूर्ण लेकिन ना जाना हुआ नुस्खा है।
मालिश
सिर को पोषण देने के लिए अपनी उँगलियों से कुछ मिनटों तक बालों पर गोलाकार मुद्रा में मालिश करें।
बालों को ब्रश करें
बालों को धोने के दौरान उन्हें ब्रश करें, जिससे कि सिर में रक्त संचार में वृद्धि हो। यह बाल झड़ने से रोकने तथा रोमछिद्रों को साफ़ करने की बेहतरीन और आसान विधि है।
कंडीशनिंग
शैम्पू करने के बाद सबसे ज़रूरी कदम होता है बालों की कंडीशनिंग करना। सिर में एक कंघी की मदद से कंडीशनर लगाएं जिससे सारे बालों में एक समान कंडीशनर लगे।
रोज़ाना बाल ना धोएं
बालों को ज़्यादा धोने की आवश्यकता नहीं है। इससे बालों की गुणवत्ता पर असर पड़ता है तथा वे बेजान और बदसूरत दिखने लगते हैं। ज़्यादातर स्थितियों में ऐसा ज़रूरी नहीं है कि आप रोज़ अपने बाल धोएं। रोज़ाना बाल धोने से वे रूखे और चमक रहित हो जाते हैं।
सही उत्पाद का प्रयोग करें
इसी के साथ यह भी आवश्यक है कि आप बाल धोने के लिए सही उत्पाद का प्रयोग करें। आपको अपने ब्रांड के बारे में पता होना चाहिए। सही ब्रांड वो होता है जिसमें केमिकल्स की मात्रा ठीक ठाक परिमाण में हो। इससे आपके बाल खराब नहीं होंगे। ऐसे उत्पादों का प्रयोग करने से आपको बालों के अनावश्यक झड़ने तथा बालों के खराब होने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
शैम्पू सिर्फ़ सिर पर लगाएं
आप जो शैम्पू प्रयोग करें उसे सिर्फ सिर पर ही लगाएं। शैम्पू के द्वारा मसाज काफी प्यार से करें। सारे बालों को ऊपर की तरफ लाकर उन्हें स्क्रब ना करें। बालों के साथ कठोरता के साथ पेश आने से वे खराब हो जाते हैं। जब आप सारे बालों को एक जगह जमा करते हैं तो इससे गांठें पड़ जाती हैं तथा बालों की गुणवत्ता खराब हो जाती है। शैम्पू करते करते बालों के अंत तक जाएं।
बालों को एक बार शैम्पू करना ही काफी है
जब आप शैम्पू कर रहे हों तो झाग निकालने की कोई आवश्यकता नहीं होती। आप बालों को धोकर इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं। एक बार शैम्पू करने से ही बाल साफ हो जाते हैं। कुछ लोगों को लगता है कि ज़्यादा शैम्पू लगाने से बाल ज़्यादा साफ़ होते हैं। यह बात सही है कि एक से ज़्यादा बार शैम्पू करने पर आपको बालों की स्वच्छता का काफी अच्छे से आभास होता है। हालांकि ये सही रहेगा कि आप किसी प्राकृतिक कारक का प्रयोग करें। इससे बाल साफ़ रहेंगे और खराब होने से भी बचेंगे।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें