
स्वस्थ और सुन्दर बालों के लिए उनकी अच्छे तरीके से देखभाल काफी आवश्यक है। बालों की देखभाल में प्रमुख है बालों को स्वस्थ रखना,बालों की किसी भी समस्या को दूर करना तथा बालों को सुन्दर बनाना। हममें से ज़्यादातर लोग बालों की देखभाल ध्यान से नहीं करते हैं। अच्छे तथा स्वस्थ बालों के लिए उनकी ख़ास देखभाल करना काफी आवश्यक है। जब बालों में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं रहती, तभी वे सुन्दर दिखते हैं। लोगों के सामने आने वाली बालों की मुख्य समस्याएं हैं तैलीय बाल, सिर में खुजली, रूखे बाल, खराब बाल आदि। नीचे बालों की समस्याओं को दूर करने के कुछ घरेलू नुस्खे बताये गए हैं।
बालों का कंडीशनर
बालों के लिए अंडा एक प्राकृतिक कंडीशनर है। कंडीशनर के रूप में प्रयोग करने हेतु हमें एक पूरा अंडा चाहिए। अंडे का सफ़ेद भाग तैलीय तथा चिकनाई भरे बालों को ठीक करने में मदद करता है। अंडे का पीला भाग टूटे तथा खराब बालों की मरम्मत के लिए प्रयोग में लाया जाता है। अपने बालों के प्रकार के अनुसार अंडे का प्रयोग करें। अगर आपके बाल सूखे हैं तो अंडे के पीले भाग को बालों पर लगाएं। इसे २० मिनट तक छोड़ दें तथा उसके बाद धो लें। अगर आपके बाल तैलीय हैं तो अंडे के सफ़ेद भाग का प्रयोग करें। अगर आप अंडे का कंडीशनर के रूप में प्रयोग करना चाहते हैं तो पूरा अंडा प्रयोग करें।
खराब और बेजान बाल
बालों में अच्छे से सादी दही लगाएं। इसे २० मिनट तक रहने दें तथा उसके बाद ठन्डे पानी से धो लें। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो कि बालों को जड़ों से मज़बूत बनाता है। प्रदूषण की वजह से आपके बाल खराब होते हैं तथा बालों के सौंदर्य प्रसाधन आपके बालों को रूखा और बेजान बना देते हैं, अतः इन उत्पादों से बचकर रहे।
सिर की खुजली को दूर करें
सिर में खुजली खराब खानपान, पर्यावरण में परिवर्तन तथा तनाव की वजह से होती है। इस समस्या को ठीक करने के लिए २ चम्मच नींबू का रस तथा २ चम्मच जैतून का तेल लें। इन दोनों को अच्छे से मिलाएं तथा अपने सिर की त्वचा पर लगाएं। इसें ३० मिनट तक छोड़ दें और फिर सिर को धो लें।
कमज़ोर बालों के लिए
बालों में सीधे बियर का प्रयोग करें। बियर में मौजूद खमीर बालों के लिए काफी फायदेमंद है। १ अंडा, १ चम्मच सूरजमुखी का तेल तथा आधी कप बियर लें। इन सबको अच्छे से मिलाएं तथा इस मिश्रण को बालों पर लगाएं जिससे आपके बालों में जान आ सके।
सूरज की रौशनी से खराब हुए बाल
एक पात्र में एक चौथाई कप शहद लें। अब इसमें ५ से ६ चम्मच जैतून का तेल डालें। इन्हें अच्छे से मिलाएं तथा इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं। सूरज की रौशनी में ख़राब हुए बाल इस विधि से ठीक हो सकते हैं। शहद बालों में नमी बनाए रखता है तथा जैतून का तेल बालों का प्राकृतिक कंडीशनर होता है, क्योंकि इसमें विटामिन इ होता है।
घुंघराले बालों की देखभाल
एक पकी हुई नाशपाती लें तथा उसे मैश करें। अब इस मैश्ड नाशपाती को अपने बालों पर लगाएं। बालों को २० मिनट बाद धो दें। नाशपाती को दही या अंडे के पीले भाग के साथ मिला देने पर आपके बाल घुँघरालेपन से मुक्त हो जाएंगे।
गन्दगी भरे बालों पर बेकिंग सोडा का उपचार
बेकिंग सोडा लें तथा उसमें पानी मिलाएं। बेकिंग सोडा के इस मिश्रण को बालों की त्वचा पर लगाएं। इससे बालों के अंदर जमा अनचाहा मैल आसानी से निकल आएगा।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें