
अगर आप भी अपने मन में लम्बे और सुन्दर बाल पाने की इच्छा रखती हैं तो आपको अपने बालों की अच्छे तरीके से देखभाल भी करनी पड़ेगी। इसके लिए आपको अपने खानपान की आदतों से लेकर बालों पर ध्यान देने के तरीकों पर भी नज़र डालनी होगी। नीचे लम्बे तथा मज़बूत बाल पाने के कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताया गया है।
सरसों के पाउडर का हेयर पैक
१ चम्मच सरसों के पाउडर को २ चम्मच जैतून के तेल, १ अंडे और पानी की कुछ बूंदों के साथ मिलाएं। इन्हें अच्छे से मिलाएं तथा बालों पर पूरी तरह लगाएं। इस समय सिर की त्वचा पर ज़्यादा ध्यान दें। एक शावर कैप लगाएं तथा इसे २० से ३० मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में अपने बालों को एक सौम्य शैम्पू से धो लें। सरसों रक्त के संचार में वृद्धि करता है और इस तरह बालों की बढ़त में भी सहायता करता है।
अरंडी का तेल
अरंडी का तेल आपके बालों की बढ़त का एक बेहतरीन उपचार है। रात को अरंडी का तेल लगाकर सोएं तथा अगली सुबह इसे धो दें। वैकल्पिक तौर पर अपने सिर की मालिश अरंडी के तेल तथा बादाम के तेल के मिश्रण से करें। इस उपचार से बाल झड़ने की समस्या से मुक्ति मिलती है तथा पतले बाल, बाल कम होने तथा गंजेपन जैसी परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।
मेथी के बीज
बालों का घनत्व बढ़ाने के लिए बाल झड़ने की समस्या को रोकना आवश्यक है। मेथी के बीजों की सहायता से बालों का झड़ना रोकें। २ से ३ चम्मच मेथी के बीज लें तथा इन्हें पानी में सारी रात भिगोकर रखें। अगली सुबह इन्हें पीसकर एक पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने सिर तथा बालों पर लगाएं। इसे ३० से ४० मिनट तक रहने दें तथा एक सौम्य शैम्पू की मदद से अच्छे से धो लें। कुछ महीनों तक इस विधि का प्रयोग हफ्ते में २ बार करने पर बालों की समस्या से निजात मिलती है। इसके अलावा इससे बाल चमकदार तथा मुलायम होते हैं।
विटामिन्स
बालों का बाहरी उपचार तथा मालिश करना बेहद आवश्यक है, परन्तु इन सबके साथ आतंरिक पोषण भी उतना ही ज़रूरी है। ध्यान रखें कि आपके खानपान में प्रचुर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स की मात्रा होनी चाहिए जिनकी मदद से बाल बढ़ते हैं। विटामिन की मदद से हमारे बालों को जल्दी बढ़ने में मदद मिलती है।
अपने भोजन में काफी मात्रा में फल, नट्स, सब्ज़ियाँ, बीज, साबुत अनाज, दालें तथा दही शामिल करें। वसा और तेल आपके बालों को खराब करते हैं, अतः इनसे परहेज करें। बालों का स्वास्थ्य सही न रहने पर ही उन्हें तरह तरह की बीमारियां घेरती हैं। सही खानपान तथा ढृढ़ निश्चय से ही बालों के स्वास्थ्य में बढ़ोत्तरी होती है।
विटामिन ए, सी और इ स्वस्थ और रेशमी बालों के लिए काफी आवश्यक हैं। फोलिक एसिड की गोलियों तथा बायोटिन हेयर ग्रोथ का सेवन करें, जिससे बालों की मज़बूती में मदद मिलती है। खानपान बदलने से तथा बालों के लिए औषधियों में परिवर्तन करने से पहले अपने डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।
डीप कंडीशनिंग
बालों का सही प्रकार से उपचार करने पर आपको काफी स्वस्थ तथा ना टूटने वाले बाल मिल सकते हैं। ऐसे कई उपचार हैं जिनकी सहायता से आप बालों को पोषण दे सकते हैं। जैतून के तेल, अंडे या शहद की मदद से भी आप बालों को सही पोषण दे सकते हैं। कंडीशनिंग करने से ना सिर्फ बालों के स्वास्थ्य में बढ़ोत्तरी होती है, बल्कि इसकी मदद से आप लम्बे, घने तथा चमकदार बाल प्राप्त कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें