
अपने बालों पर अलग अलग प्रकार के रंग चढाने की धुन में लोग बालों की असली रंगत भूलते जा रहे हैं। अब समय आ गया है कि हम बाल रंगना बंद करें और काले बाल पाने की प्राकृतिक विधियों का प्रयोग करें। इससे न सिर्फ आपके सफ़ेद बाल ढकेंगे बल्कि बालों को एक बेहतरीन रंग मिलेगा। प्राकृतिक जड़ीबूटियों की मदद से आप खोयी जवानी प्राप्त कर सकते हैं, वो भी बिना किसी साइड इफ़ेक्ट के। ये विधियां बाज़ार के उत्पादों से सस्ती भी हैं। सफ़ेद बालों की वजह से लोग अपने मित्रों और अन्य साथियों के सामने जाने से कतराते हैं। पर अब आप प्राकृतिक तरीके से बाल काले कर सकते हैं।
कैसे पायें कुदरती काले बाल?
अधिकांश लोग लम्बे, काले और मोटे बालों के शौकीन होते है लेकिन बुद्धिमान लोग बाजार में उपलब्ध हेयर कलर को इस्तेमाल करने से कतराते है, क्यूंकी उनमे अपने बालों की सुरक्षा का डर बना रहता है।कुदरती गुणों का इस्तेमाल काले घने बालों के लिए सबसे उत्तम तरीका है।अगर आप अपनी रसोई में नज़र घुमा कर देखें, तो कितने ही मौसमी संघटक (Seasonal Ingredient) आप की नज़र में आएँगे, जो की आपको घने काले बाल पाने में सफल बना सकते हैं।इन घरेलू नुस्खों के इस्तेमाल से आप बहुत ही जल्द कुदरती घने बाल प्राप्त कर सकते हैं।
घरेलू नुस्खे कुदरती काले बालों के लिए:
आंवला ( Myrobalan)
हमने आंवले के गुणों का बखान ना जाने कितनों लोगों से सुना होगा। आंवला के तत्वों का उपयोग बहुत सारे केश तेल और केश संबंधित पदार्थों में होता आया है। काले घने बाल, और उनमे चमक लाने का ये बहुत अच्छा तरीका है, बस आधे लीटर पानी में दो चम्मच आंवला पाउडर डालें और थोड़ा सा नींबू का जूस भी इस्तेमाल करें, इस घोल से रोज बालों को धोने से आप बहुत आसानी से अपने बाल काले बना सकते हैं।
घी और मुलेठी (Ghee and Muleti)
एक लीटर आंवला पानी में 250 ग्राम मुलेठी और एक किलो घी डालकर धीमी आँच पर गरम करें।पानी को धीरे-धीरे भाप बन कर उड़ने दें।अंत मे बचे हुए घोल को एक काँच के बर्तन में जमा कर लें और हर रोज बालों पर इसको धोने से पहले इस्तेमाल करें।इसके प्रयोग से आप बहुत ही जल्द अपने काले घने बाल वापस पा सकते हैं।
आम ( Mango)
आपको ये जान के हैरानी होगी की कच्चा आम भी काले बालों को पाने में आपकी मदद कर सकता है।घोल बनाने के लिए कुछ कच्चे आमों के छिलके उतारें और उसमे आम की कुछ पत्तियाँ भी डालें।अब इस घोल में थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से मिलायें।घोल को लंबे समय तक धूप में सूखने दें और उसके बाद घने काले बालों के लिए इसका इस्तेमाल करें।
आम के बीज ( Mango Seed)
कच्चे आम की तरह आप आम के बीज का भी इस्तेमाल काले बालों के लिए कर सकते हैं।सफेद बालों वाले लोगों के लिए ये बहुत लाभदायक है क्यूंकी ये बहुत ही जल्द सफेद बालों को काला बनाता है।सही उम्र पर प्रयोग करने से ये बालों को सफेद होने से बचाता है और रूसी की समस्या से भी निजात दिलाता है।
नारंगी रस (Orange juice)
घने और स्वस्थ बालों को पाने का ये बहुत कारगर तरीका है। संतरे के रस के साथ थोड़ा सा आँवले का इस्तेमाल करें और काले और घने बाल बहुत ही जल्द हासिल करें।संतरे के छिलके निकाल कर अच्छे से साने, जब तक की संतरा एकदम पिलपिला ना हो जाए।अब इसमे थोड़ा सा आँवले का पाउडर डालें और अच्छे से मिलायें। आँवले के डालते ही आप संतरे का रंग बदलता हुआ देख सकते हैं।काले और घने बालों के लिए ये बहुत ही कारगर तरकीब है।
नींबू का रस तथा नारियल का तेल
यह काले बाल प्राप्त करने की प्राचीन औषधि है। इससे डैंड्रफ भी दूर होते हैं तथा बालों की जड़ें मज़बूत होती हैं। पर्याप्त मात्रा में एक पात्र में नारियल का तेल लें तथा इसे गर्म करें। अब इसमें आधा नींबू निचोड़कर डालें तथा एक मिश्रण बनाएं। इसे बालों में इस तरह लगाएं कि बालों की जड़ तक जाए। इससे अपने बालों की अच्छे से मालिश करें।
गूसबेरी
गूसबेरी बालों की किसी भी समस्या का इलाज करने में सक्षम है। स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य समस्याओं का भी इस फल के पास इलाज है।आप इसे ठोस फल या फिर पाउडर के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। आपके सफ़ेद बालों को काले करने के लिए पाउडर ही श्रेष्ठ रहेगा। इस मिश्रण के लिए २ चम्मच गूसबेरी का पाउडर तथा आधा नींबू मिलाएं। इन्हें मिलाकर बालों में जड़ तक लगाएं। इस तरह मालिश करें कि यह मिश्रण आपके हर बाल के संपर्क में आए। नहाने के आधा घंटा पहले आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।
प्याज का पेस्ट
प्याज बालों को काले करने की दिशा में काफी फायदेमंद साबित होता है। प्याज़ का एक छोटा टुकड़ा काटें तथा इसे अपने सिर पर लगाएं। अच्छे परिणामों के लिए प्याज को छीलकर इसे पीस लें। अब इसके गूदे को बालों में अच्छे से लगाएं। इसे लगाने के बाद ३० मिनट तक प्रतीक्षा करें। अब बालों को किसी सौम्य शैम्पू से धो लें। हफ्ते में ३ बार इस नुस्खे का प्रयोग करें।
गाजर
आपने गाजर के रस के शरीर पर होने वाले फायदों के बारे में सुना ही होगा। बालों को काला करने में भी यह बड़ी भूमिका निभाता है। हर रोज़ सुबह उठकर एक गिलास गाजर का रस पियें। इससे आपके बाल काले होंगे।इस रस को बालों में लगाने की अपेक्षा इसे पीना बेहतर रहेगा। १ महीने तक इसका सेवन करने से आपको फर्क दिख जाएगा।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें