जेसन टेलर नाम के इको-मूर्तिकार ने थेम्स नदी पर एक बहुत ही सुन्दर और क्रिएटिव स्कल्पचर का निर्माण किया है.
Source: baindaily
जैसा आप फ़ोटो में देख सकते हैं, उन्होंने चार घोड़े बनाये हैं जिन पर कुछ लोग बैठे हुए हैं. अब चौंकाने वाली बात ये है कि ये स्कल्पचर तभी दिखाई देते हैं जब लो-टाइड होती है, हाई-टाइड के समय ये पानी के अंदर समा जाते हैं. तो जब भी पानी का स्तर बढ़ता या गिरता है, ये मूर्तियां उजागर और गायब होती रहती हैं.
इस स्कल्पचर के द्वारा जेम्स ये दिखाना चाहते हैं कि मनुष्य पेट्रोल जैसे फॉसिल फ्यूल्स पर बहुत निर्भर हो गया है. इन मूर्तियों में घोड़ों का सर तेल का कुआं है, दो घुड़सवार बिज़नसमैन हैं और बाकी दो बच्चे हैं. उनका सन्देश है कि इस सृष्टि का भविष्य उनके हाथ में है जिनके पास सबसे ज़्यादा साधन और ताकत है.
इसके अलावा भी जेम्स ने बहुत से मनोरम स्कल्पचर्स बनाये हैं जो बहुत ही अद्भुत हैं. उन्हें आप यहांदेख सकते हैं. इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें.
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें