
बालों का स्वास्थ्य बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है जब आप बालों की समस्या से दूर रहना चाहते है। सूखे बाल वाले लोगों को रूसी की समस्या प्राय: हो जाती है यह एक तरह से सिर पर कवकों की वृद्धि के कारण होता है जो सिर और बालों की जड़ों में नमी की कमी के कारण होता है। आपके सिर के सूखने की समस्या यहीं खत्म नहीं होती यह कई और समस्या को बढ़ाता है जैसे बालों का गिरना, रूसी, सिर में खुजली और दूसरी समस्याओं को पैदा करेगा। आप इन सब समस्याओं को कुछ साधारण घरेलू उपायों से भी ठीक कर सकते हैं। आपको अपने बालों के प्रति बहुत सावधान रहना चाहिये। अगर आप रखरखाव नहीं करते है तो कई त्वचा की समस्या पैदा हो सकती है।
प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र
समस्या का प्रमुख कारण सूखे बाल है, इसलिये सबसे पहला इसका उपचार करना चाहिये और तब उच्च स्तरों को अपनायें। आपको बिना किसी रसायन का उपयोग किये नारियल का तेल निकालना चाहिये। आप आसानी से एक नारियल से पर्याप्त मात्रा में नारियल तेल को प्राप्त कर सकते हैं। यह प्राकृतिक नारियल तेल वास्तविकता में बहुत लाभकारी है जो न केवल आपके सूखे बालों को पर्याप्त नमी देगा बल्कि आपके सिर से रूसी को भी दूर रखेगा।
जैतून तेल
आप सभी ने जैतून के तेल का उपयोग सलाद और अन्य खाद्य पदार्थों में किया होगा। यही तेल आपकी त्वचा की देखभाल भी करेगा। जैतून का तेल आश्चर्यजनक रूप से सूखे और रूसी वाले बालों के लिये अच्छा है। जैतून के तेल के साथ शहद का उपयोग अधिक लाभकारी होगा। शहद में संक्रमण विरोधी के साथ सूजन विरोधी गुण भी पाया जाता है।
सबसे पहले दो चम्मच जैतून के तेल को गर्म करें। अब इसमें समान मात्रा में शहद मिला दें। इसे अच्छे से मिलाकर अपने सिर पर लगा लें। इसे उंगलियों से सिर पर पूरा फैला लें। 10 मिनट तक लगाये रखने के बाद गुनगुने पानी से धुल दें।
शहद और नींबू रस
नींबू के रस में प्राकृतिक रस अम्ल होता है जो सिर से आसानी से रूसी को हटा देता है। शहद प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र है जो आपके सूखे बालों के सूखेओअन को हटा देता है। नींबू के टुकड़े के रसीले भाग को शहद में डुबाकर सिर पर रगड़ें। धीरे धीरे सिर पर हल्का सा दबाव देकर रगड़े। इससे नींबू का रस सिर पर फैल जायेगा। आप नींबू के रस को निचोड़ कर उसमें शहद को मिलायें। अब इसे सिर पर लगा लें। आप इसमें कुछ तेल भी मिला सकते हैं।
गर्म तेल की मालिश
आपके बालों को स्वस्थ रखने और सभी समस्याओं से मुक्ति पाने के लिये मालिश बहुत जरूरी है। आज के समय में, लोगों को बहुत मुश्किल से ही बालों में तेल लगाने का समय मिल पाता है जो सूखे बालों और रूसी को देता है। आप अपनी सुविधा के अनुसार नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून तेल का चुनाव कर सकते हैं। किसी एक को चुनें और गर्म करके गुनगुना होने तक ठंडा करें। इस गर्म तेल को अपनी उंगलियों से धीरे धीरे सिर पर लगायें। यह सुनिश्चित करें कि यह बाल की जड़ों तक पहुंच जाये और सभी बालों में लग जायें। मालिश करने के बाद तौलिया या शॉवर कवर से बाल को ढ़क लें। एक घंटे तक लगाये रखने के बाद शैम्पू से अपने बाल धुल दें।
सिरका
सिरका एक महत्वपूर्ण उपचार है जो आपके बालों को सूखने से बचाता है और आपके सिर से रूसी की परत को हटाता है। एक चम्मच सिरके को एक बर्तन में लें और खोपड़ी और बालों को ढ़कते हुये सिर पर लगायें। आप सिरके को स्प्रे किये जाने वाले बोतल में लेकर के भी सिर पर लगा सकते हैं। सिरके से अपने बालों पर मालिश करें और 15 मिनट के लिये छोड़ दें। अब आप शैम्पू के साथ बाल धुल दें और अपने बालों पर नमी के अंतर को देखें।
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें