
कई महिलाओं को बाल सीधे होने की इच्छा होती है और ब्यूटी पार्लर में ऐसे कई तरीके उपलब्ध हैं जिनके इस्तेमाल से यह किया जा सकता है| पर इनमे हानिकारक रसायन होते हैं जो आगे जाकर कई और समस्याएँ पैदा करते हैं| यहाँ पर कुछ प्राकृतिक घरेलु उपचार दिए गए हैं जो बाल सीधे करने हेतु बिलकुल सुरक्षित हैं|
घुंगराले बाल सीधे करने के लिए नारियल उपयोगी है| रूखे बालों को मुलायम बनाकर उन्हें नमी प्रदान करता है|
नारियल और नींबू का उपाय
बालों को मजबूत करने के नारियल के गुणों से वह बालों को सीधा करने में मददगार होता है| नारियल में नींबू मिलाने से दोनों का प्रभाव बढ़ता है|
बनाने का तरीका
- नारियल के टुकडे बनाकर उनका दूध निकालें|
- इसमें नींबू निचोड़कर मिश्रण को फ्रिज में रखें|
- कुछ घंटों के बाद मिश्रण पर एक परत दिखेगी जिसे अपने बालों में लगाएं| गर्म तौलिये से अपना सर ढक लें|
- एक घंटे तक छोड़कर सौम्य शैम्पू से बाल धो लें|
- इस उपाय से आपके बाल नर्म हो जायेंगे|
जैतून का तेल और अंडा
जैतून का तेल घुंगराले बालों को सीधा करने के लिए सर्वोत्तम उपाय है| यह बालों को नमी प्रदान करता है|
बनाने का तरीका
- २ अंडे लेकर उन्हें फेंट लें|
- इसमें ३-४ बड़े चम्मच जैतून का तेल मिलाकर फिरसे फेंट लें|
- इस मिश्रण को बालों पर ख़ास करके दो मुहें बालों पर लगाएं|
- १ या २ घंटे तक रखकर सौम्य शैम्पू से धो डालें|
जैतून का तेल और अंडे का उपाय बालों की मरम्मत करके उन्हें पोषण प्रदान करता है| १ बड़ा चम्मच जैतून का तेल लेकर उसमे १ बड़ा चम्मच पानी मिलाकर यह मिश्रण बालों पर लगाएं| यह बालों को चमकीला बनाता है|
दूध से बना स्प्रे
बनाने का तरीका
दूध बालों को सीधा करने में मदद करता है| स्प्रे की बोतल में आधा कप दूध लेकर बालों पर स्प्रे करें| आधे घंटे के लिए छोड़कर फिर सौम्य शैम्पू से धो डालें| आप अपने बालों में बदलाव महसूस करेंगे|
शहद और दूध का उपाय
- आधे कप दूध में ४ बड़े चम्मच शहद मिलाएं|
- अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बनाएं|
- बालों पर यह मिश्रण लगाकर सूखने तक छोड़ दें| १ घंटे या उससे ज्यादा देर तक रखें|
- फिर सौम्य शैम्पू से बाल धोकर सुखा लें|
- ज्यादा प्रभाव पाने के लिए दूध और शहद के मिश्रण में केला मिलाएं|
ऊपर दिए गए सभी उपाय पार्लर जैसे एक ही दिन में प्रभाव नहीं दिखाएँगे| यह उपाय धीरज रखकर करें और हफ्ते में २ बार करने से कुछ ही महीनों में आपको बदलाव दिखनेलगेंगे|
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें